Posts

रामसर सूची में भारत के चार नए आर्द्र स्थल शामिल

Image
  रामसर सूची में भारत के चार नए आर्द्र स्थल शामिल हाल ही में रामसर सूची में भारत के चार स्थलों गुजरात के थोल झील वन्यजीव अभयारण्य और वाधवाना आर्द्रभूमि तथा हरियाणा के सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और भिण्डावास वन्यजीव अभयारण्य को जोड़ा गया है। भारत में अब रामसर स्थलों की संख्या 46 हो गई है।   भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य , हरियाणा भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य मानवनिर्मित मीठे पानी की आर्द्रभूमि है। यह हरियाणा में सबसे बड़ी आर्द्रभूमि है। वर्ष भर पक्षियों की 250 से अधिक प्रजातियाँ इस अभयारण्य का उपयोग विश्रामस्थल के रूप में करती हैं। यह स्थल मिस्र के गिद्ध, स्टेपी ईगल, पलास की फिश ईगल और ब्लैक-बेलिड टर्न सहित विश्व स्तर पर 10 से अधिक विलुप्तप्राय प्रजातियों के उपयुक्त है। सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान , हरियाणा         हरियाणा का सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान स्थानीय प्रवासी जलपक्षियों ( Local Migratory Waterbirds) की 220 से अधिक प्रजातियों का उनके जीवन चक्र के महत्वपूर्ण चरणों जिनमें निवास स्थल और उनका शीतकालीन प्रवास...