बहुचर्चित एथलीट और ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन

मिल्खा सिंह/ Milkha singh बहुचर्चित एथलीट और ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से प्रसिद्ध मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की आयु में 18 जून,2021को निधन हो गया है। इससे पहले 13 जून,2021को उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था। जीवन परिचय मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर, 1929 को गोविंदपुरा,पाकिस्तान (वर्तमान फैसलाबाद) में एक सिख परिवार में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद हुए दंगों में मिल्खा सिंह ने अपने मां-बाप और कई भाई-बहन को खो दिया था। इसके पश्चात् वे भारतीय सेना में शामिल हुए और इस दौरान मिल्खा सिंह ने एक धावक के रूप में अपनी पहचान बनाई। 1958 के एशियाई खेलों में सिंह ने 200 मीटर और 400 मीटर दोनों में जीत हासिल की। इसी वर्ष उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 400 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्द्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जो खेलों के इतिहास में भारत का पहला एथलेटिक्स स्वर्ण पदक था। मिल्खा स...