राजस्थान में प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 27 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी

 

राजस्थान में प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 27 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी:-

·     राजस्थान सरकार ने प्रदेश में सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages) बढ़ाने का निर्णय  लिया है।  

·       मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में 27 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

·       इस प्रकार प्रत्येक वर्ग को न्यूनतम मजदूरी में 702 रुपए प्रतिमाह का लाभ होगा।

·       वर्तमान में राजस्थान के श्रममंत्री श्री टीकाराम जूली है।

·       बढ़ी हुई दरें एक जुलाई, 2020 से लागू होंगी।

·       न्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि 1 मई, 2019 से लागू की गई थी।

·     1 जुलाई, 2020 से प्रस्तावित न्यूनतम मजदूरी की दरों को 1 जनवरी, 2019 से 30 जून, 2020 तक की अवधि में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई वृद्धि के आधार पर तय किया गया है।

श्रम विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में लागू न्यूनतम मजदूरी :- 

क्र.

सं.

श्रमिकों की श्रेणी

पूर्व में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन (₹)

वर्तमान न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन    (₹)

वर्तमान न्यूनतम मजदूरी प्रतिमाह (₹)

1.

अकुशल श्रमिक

225

252

6552

2.

अर्द्धकुशल श्रमिक

237

264

6864

3.

कुशल श्रमिक

249

276

7176

4.

उच्च कुशल श्रमिक

299

326

8476

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

राजस्थान का चौथा बाघ अभयारण्य (रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य)

भारत का 39वाँ व 40वाँ विश्व धरोहर स्थल: रुद्रेश्वर मंदिर तथा धोलावीरा सभ्यता

पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. हरिनारायण जी शास्त्री महाराज का देवलोकगमन