राजस्थान में प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 27 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी
राजस्थान
में प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी में 27 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी:-
· राजस्थान सरकार ने प्रदेश में सभी श्रेणियों के लिए
न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages) बढ़ाने का निर्णय लिया है।
· मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्येक वर्ग के लिए न्यूनतम मजदूरी की दरों में 27 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
· इस प्रकार प्रत्येक वर्ग को न्यूनतम मजदूरी में 702
रुपए प्रतिमाह का लाभ होगा।
· वर्तमान में राजस्थान के श्रममंत्री श्री टीकाराम जूली
है।
· बढ़ी हुई दरें एक जुलाई, 2020 से लागू होंगी।
· न्यूनतम मजदूरी की दरों में पिछली वृद्धि 1 मई, 2019
से लागू की गई थी।
· 1 जुलाई, 2020 से प्रस्तावित न्यूनतम मजदूरी की दरों
को 1 जनवरी, 2019 से 30 जून, 2020 तक की अवधि में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई
वृद्धि के आधार पर तय किया गया है।
श्रम
विभाग की ओर
से जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में लागू न्यूनतम मजदूरी :-
|
क्र. सं. |
श्रमिकों की श्रेणी |
पूर्व में निर्धारित न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन (₹) |
वर्तमान न्यूनतम मजदूरी प्रतिदिन (₹) |
वर्तमान न्यूनतम मजदूरी प्रतिमाह (₹) |
|
1. |
अकुशल श्रमिक |
225 |
252 |
6552 |
|
2. |
अर्द्धकुशल श्रमिक |
237 |
264 |
6864 |
|
3. |
कुशल श्रमिक |
249 |
276 |
7176 |
|
4. |
उच्च कुशल श्रमिक |
299 |
326 |
8476 |



Nice
ReplyDeleteitne ameer kr doge ap hme pta ni tha...kuber ka khajana de diya re rama rama rama
ReplyDeleteअच्छा किया
ReplyDelete